Categories: राज्य

शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब: झंडा दिवस पर मेरठ में राष्ट्रीय शहीद सैनिक सम्मान समिति का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – कमल
मेरठ, 7 दिसम्बर। झंडा दिवस के पावन अवसर पर आज मेरठ का शहीद स्मारक देशभक्ति के रंग में रंग गया। राष्ट्रीय शहीद सैनिक सम्मान समिति की ओर से यहां एक विशाल और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धासुमन समर्पित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए हुई। इसके बाद समिति के पदाधिकारी और नागरिकों का काफिला मेरठ जिला सैनिक कल्याण बोर्ड पहुंचा, जहाँ झंडा लगाकर राष्ट्र-निर्माण में जनता की भागीदारी और वीर सैनिकों के योगदान का संदेश दिया गया।

इस गौरवशाली आयोजन में राष्ट्रीय शहीद सैनिक सम्मान समिति के अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर तथा महामंत्री कैप्टन सुभाष नागर विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों देशभक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि झंडा दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन शहीदों के प्रति हमारी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अस्मिता की रक्षा की।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेरठ केवल क्रांति की जन्मस्थली ही नहीं, बल्कि शहीदों के सम्मान का प्रहरी भी है। आज का दिन देश के वीरों के प्रति समर्पण, स्मरण और संकल्प की अमिट छाप छोड़ गया।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago