आज दिनांक 13.12.2025 को आराध्य धाम प्रणेता आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का मंगल प्रवास वसुनंदी विहार स्थित श्री नीरज जी जैन एवं नितेश जी जैन के आवास “जैनम हाउस” में रहा।
प्रातः 9:30 बजे आचार्य श्री की आहारचर्या श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इसके पश्चात दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक शंका समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म से जुड़े प्रश्न पूछकर समाधान प्राप्त किया।
सायं 6:00 बजे से गुरु भक्ति का भव्य कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें मेरठ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्य श्री ने अपने मस्ती भरे, सरल एवं बाल सुलभ अंदाज में धार्मिक अंताक्षरी खिलाकर सभी को आनंदित कर दिया। इसके बाद विधिवत गुरु भक्ति की गई एवं आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में श्री नीरज जैन, नितेश जैन, भव्य जैन, आनंद जैन, मीडिया प्रभारी संजीव जैन (गॉडविन), विकास जैन, नमन जैन, संजय जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थितजनों का आदर-सत्कार किया गया।
मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…
मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…
घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला में जैन चेतना फोरम द्वारा भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह…
मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…
इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…