मेरठ : बार काउंसिल चुनाव के प्रत्याशी ‌शाहनवाज़ राणा को मिला भरपूर समर्थन

मेरठ के अधिवक्ताओं ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने के साथ-साथ प्रथम वरीयता के वोट का भी वायदा किया।

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – गोहर अनवर

  • मेरठ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। अधिवक्ताओं ने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं और अब कड़ाके की सर्दी में भी पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य का चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता शाहनवाज राणा मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने मेरठ के अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनसे अपने लिए वोट की अपील की। मेरठ में आगमन के बाद अधिवक्ताओं ने शाहनवाज राणा का दिल से स्वागत किया। जगह-जगह मेरठ के अधिवक्ताओं ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने के साथ-साथ प्रथम वरीयता के वोट देने का भी वायदा किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिस समय शाहनवाज राणा राना उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य का चुनाव लड़े थे उस समय भी मेरठ से उन्हें काफी वोट मिली थीं उसके बल पर वह उपाध्यक्ष बने थे। वहीं शाहनवाज़ राणा ने कहा कि मेरठ से उनका पुराना नाता है। यहां के अधिवक्ताओं ने हमेशा उन्हें दिल से सम्मान दिया है जिसे वह कभी नहीं भूल सकते और इस बार भी जिस तरीके से अधिवक्ता उनका स्वागत कर रहे हैं, अभिनंदन कर रहे हैं उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार भी बड़े पैमाने पर उन्हें मेरठ से वोट मिलेंगे। मेरठ के अधिवक्ताओं में मेहताब राना, शेरजमा खान, मौहम्मद शकील, मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, जर्रार अहमद आदि अधिवक्ताओं ने मिलकर शाहनवाज राना का कचहरी में जनसंपर्क कराया। जहां पर उन्हें भारी जनसमर्थन मिलता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान शाहनवाज़ राणा ने यह भी कहा कि वह यहां पर प्रथम वरीयता के वोट के लिए आए हैं लेकिन अगर कोई साथी प्रथम वरीयता के लिए किसी को वादा किया है तो उन्हें द्वितीय वरीयता का वोट जरूर दें। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर उनका नंबर 266 और उनका नाम मेरठ के अधिवक्ता बैलेट पेपर पर लिख दें तो भी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान क़ाज़ी जुनैद, क़ाज़ी रियाज, शकील चौहान, महबूब अली राणा, शमीम चौहान, महमूद ज़ैदी, शाहिद अफजल, जावेद अब्दुल्ला, चौधरी मुनकाद, महकार चौधरी, कयूम पुंडीर, गुलफाम हसन, परवेज आलम, आज़म जमीर, समर अब्बास, चौधरी ‌आरिफ, शुऐब जुल्फिकार, इफ्तेखार गुड्डू, जीशान अहमद सिद्दीकी, सलीम कुरैशी के अलावा दर्जनों अधिवक्ताओं का साथ मिला।
prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

1 week ago

रोहटा में जनसंपर्क का शक्ति प्रदर्शन: आशीष चौधरी ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, विकास का रोडमैप किया पेश

रोहटा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशीष चौधरी ने मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर…

1 week ago

मेरठ : अरुणम कॉलोनी में गूंजा जयकारा: प्रथम स्थापना दिवस पर महावीर मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या व ऐतिहासिक महाआरती

मेरठ-दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर…

2 weeks ago

टैगोर पब्लिक स्कूल में गूंजी सुरक्षा की आवाज, ‘सुरक्षित बचपन कार्यशाला’ में बच्चों को सिखाया आत्मरक्षा का मंत्र

टैगोर पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सुरक्षित बचपन कार्यशाला” में बच्चों…

2 weeks ago