कैथवाड़ी में बदहाल खडंजा बना मुसीबत, राहगीर हो रहे घायल, प्रशासन बेखबर

संवादाता :- राष्ट्रिय आचरण
रोहटा क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में मैन रोड से तालाब के किनारे होते हुए सुनारों वाले कुएं की ओर जाने वाला खडंजा जर्जर हालत में पहुंच चुका है। खडंजा टूट-फूट और फिसलन के कारण लोगों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन गया है। आए दिन मोटरसाइकिल सवार यहां फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई राहगीरों को चोट भी लग चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खडंजे की खराब स्थिति का मुख्य कारण पास के तालाब में भरी गंदगी बताई जा रही है, जिससे पानी और कीचड़ सड़क तक फैल रहा है।
एक ओर जहां केंद्र और प्रदेश सरकार तालाबों की सफाई और जल संरक्षण के लिए अभियान चला रही हैं, वहीं कैथवाड़ी का तालाब गंदगी से भरा पड़ा है, जिससे बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द खडंजे की मरम्मत और तालाब की सफाई कराने की मांग की

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

15 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago