यमुनानगर , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका, कनिका व पलक की टीम ने मारी बाजी

राष्ट्रीय आचरण संवादाता सत्यम नागपाल,
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के विज्ञान विभाग की ओर से नेशनल स्पेस वीक के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व कार्यक्रम कनवीनर डॉ सुनीता कौशिक व कनिका गोयल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रियंका व पूनम ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। मंच संचालन हर्ष शर्मा ने किया।

डॉ सुरिंद्र कौर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की प्रियंका, बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की कनिका, बीएससी फिजिकल साइंस अंतिम वर्ष पलक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की तुलसी, बीएससी फिजिकल साइंस अंतिम वर्ष पलक, बीएससी लाइफ साइंस अंतिम वर्ष की प्रेरणा की टीम ने दूसरा अर्जित किया। बीएससी फिजिकल साइंस द्वितीय वर्ष की दिव्या, बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की गुंजन व बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की ख्वायिश की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। एरिन, पूजा व माही की टीम को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ मनमीत, डॉ तन्वी, रजनी, निधि व विवेक ने योगदान दिया।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

22 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago